गुड़गांव, जून 13 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सेक्टर-83 इलाके में शुक्रवार को एलान मॉल के सामने सड़क किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। शव करीब तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त हालत में मिलने के कारण पुलिस को आशंका है कि उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में मृतका की उम्र लगभग 40 वर्ष आंकी गई है। शव कई दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह सूज चुका था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शरीर पर किसी स्पष्ट चोट के निशान हैं या नहीं, यह शव की खराब स्थिति के कारण साफ नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों औ...