फिरोजाबाद, अप्रैल 16 -- शिकोहाबाद के डाहिनी गांव के पास झाड़ियों में आग लगने से किसानों में हड़कंप मच गया। मौके पर किसानों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे फायर फाइटर ने झाड़ियों में लगी आग पर काबू पाया। गुरुवार को डाहिनी गांव के किसानों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी कि गेहूं के खेत में आग लग गई है। इससे किसानों में अफरा-तफरी मच गई, क्योंकि आसपास के खेतों में गेहूं की फसल थी। सूचना मिलने पर फायर ब्रगेड के प्रभारी ब्रजेश कुमार फायर फाइटर के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने झाड़ियों में लगी आग को बुझवाया। गनीमत रही कि अगर थोड़ी देर हो जाती तो कई किसानों के गेहूं के खेत में आग लग जाती। यह भी पढ़ें- ट्रांसफॉर्मर की चिंगारी से तीन बीघा गेहूं की फसल खाक समय रहते हुए आग पर काबू पा लिया गया। ब्रजेश कुमार ने बताया कि गेहूं की फसल तक आग नही पहुंचीं। ...