भागलपुर, मार्च 28 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता श्मशान घाट पर गुरुवार रात तांत्रिक बता कर झाड़फूक करने वाले एक युवक का लोगों ने पिटाई कर दी। चर्चा है कि उक्त युवक ने एक महिला को शमशान घाट पर झाड़फूंक करने ले गया था। झाड़फूंक के दौरान युवक महिला के साथ गलत हरकत करने की बात कहने लगी। श्मशान घाट पर मौजूद डोमराजा की नजर उसपर पड़ गई। इसके बाद डोमराजा ने आसपास के लोगों को बुलाकर इकट्ठा कर दिया। उसके बाद लोगों ने फर्जी तांत्रिक युवक की जमकर पिटाई कर दी।स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक ने झाड़फूंक करने झांसा देकर एक दर्जन लोगों से ऑनलाइन पैसा ठगी की है। पैसा लेने के बाद श्मशान घाट पर झाड़फूंक के लिए बुलाया जाता था। पुलिस ने थाना में युवक से पूछताछ की। आरोपी शाहकुंड थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक ने जिनसे पैसा लिया था वापस किया। इ...