जमशेदपुर, दिसम्बर 12 -- झाड़ग्राम-धनबाद मेमू 14 को बोकारो तक चलेगी। शुक्रवार को भी ट्रेन धनबाद नहीं गई। इससे सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में दिक्कत हुई। आद्रा में लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व जोन से यह आदेश हुआ है। इससे बक्सर-टाटा एक्सप्रेस 14 को एक घंटे लेट से खुलेगी जबकि, आनंद विहार-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 13 को आधे घंटे तक चंद्रपुरा व राजाबेड़ा स्टेशन के बीच रुककर टाटानगर आएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...