जमुई, अप्रैल 20 -- झाझा । निज प्रतिनिधि झाझा स्टेशन परिसर से तीन मोबाइल चोर युवक को आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार किया। इस संबन्ध में जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष मधुसूदन कुमार ने बताया कि प्लेटफार्म संख्या 1-2 पर तीन संदिग्ध युवक घूमते नजर आया जिसपर शक हुआ और आरपीएफ के साथ मिलकर घेराबंदी कर तीनो संदिग्ध युवकों को पकड़ने के बाद तलाशी ली गई । इस दौरान दो मोबाइल बरामद हुआ जिसके बारे में पूछताछ किए जाने के दौरान दोनो मोबाइल चोरी किए जाने की बात सामने आया। रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार युवक की पहचान लक्ष्मण कुमार, रितेश कुमार और रोशन कुमार तीनों ग्राम लाखौंचक लखीसराय का रहने वाला बताया गया। यह भी पढ़ें- रेल संपत्ति चोरी का खुलासा, सामान जब्त व दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने सभी लोगों को गिरफ्तार कर...