जमुई, अप्रैल 17 -- जमुई । हिंदुस्तान प्रतिनिधि झाझा के विधायक और पूर्व मंत्री दामोदर रावत ने गुरुवार को बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की। श्री रावत ने पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने राजनीति से जुड़ी कई बातें भी की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अधूरे कार्यों को वे पूरा कर बिहार की जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरेंगे। इस मौके पर झाझा के विधायक दामोदर रावत ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से झाझा विधानसभा समेत जिले भर के कई विकास योजनाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री व तत्कालीन डिप्टी सीएम की घोषणा के बाद गिद्धौर में ऐतिहासिक स्टेडियम का निर्माण पूरा किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी को सीएम बनाए जाने पर भाजपा ने दी बधाई उन्होंने इसके लिए एक बार...