भागलपुर, सितम्बर 25 -- झाझा से सुधांशु की रिपोर्ट स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगाँठ के सुअवसर पर एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर विद्यालय परिवार के पदाधिकारियों, आचार्यों तथा छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में सामूहिक वंदे मातरम् का सस्वर गायन किया, जिससे संपूर्ण वातावरण राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झाझा नगर अध्यक्ष बमशंकर बर्णवाल ने की, जबकि मंच का कुशल संचालन विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार पांडेय द्वारा किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के पूर्व सचिव सह सेवानिवृत्त रेलवे पदाधिकारी मुन्ना प्रसाद साह विशेष रूप से मौजूद रहे।समारोह यह भी पढ़ें- सरस्वती शिशु...