जमुई, जून 30 -- झाझा, नगर संवाददाता झाझा थाना क्षेत्र के दादपुर गांव में रविवार रात भूमि विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि सहोदर भाई ने दर्जन भर हथियारबंद लोगों के साथ मिलकर अपने ही भाई के घर पर हमला बोल दिया। तलवार, टांगी एवं अन्य हथियारों से किए गए हमले में एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत नाजुक होने पर उन्हें सदर अस्पताल जमुई से पीएमसीएच पटना रेफर किया गया। इसी दौरान घायल बेबी देवी की पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गई। घटना से आक्रोषित ग्रामीण व परिजनों ने सोमवार सुबह दादपुर के समीप एनएच-333 को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। बाद में पुलिस के समझाने-बुझाने पर जाम समाप्त हुआ। जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब नौ बजे दिनेश यादव के घर पर अचानक दर्जनभर लोग घुस आए। आरोप है कि घर का दरवाजा द...