जमुई, मई 11 -- झाझा । नगर संवाददाता झाझा के एक से अधिक विद्यालयों के बिजली कनेक्शन कटे हैं। बिजली बिल बकाया रहने के कारण प्रीपेड स्मार्ट मीटर से कनेक्शन स्वत: कट गए हैं।विद्यालय के बच्चे एवं शिक्षक परेशान हो रहे हैं। विद्यालय का बिजली कनेक्शन विच्छेद होने से बच्चों के एमडीएम भोजन पर भी आफत के बादल छाए हैं। उत्क्त्रमित मध्य विद्यालय बरमसिया के प्रधानाध्यापक कुमार शिवेश ने कहा कि बिजली कट गई है। मीटर तक बिजली जरूर आ रही है परंतु स्मार्ट प्रीपेड मीटर होने और शायद बकाया रहने के कारण विद्यालय की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। आज तो किसी प्रकार से बाहर से पानी मंगवा कर बच्चों को एमडीएम के के तहत मिलने वाले भोजन को करवा दिया जा रहा है परंतु बच्चों को प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत मिलने वाला भोजन को लेकर परेशानी हो रही है। वही उत्क्त्रमित मध्य ...