जमुई, अप्रैल 20 -- जमुई। एक प्रतिनिधि सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई झाझा द्वारा क्षेत्र की शैक्षणिक समस्याओं और व्याप्त अनियमितताओं के निराकरण हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी जमुई को एक सात सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। यह आवेदन अभाविप कार्यकर्ता कार्तिक कुसुम यादव के नेतृत्व में सौंपा गया।परिषद की मांगों को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मौके पर ही संबंधित पदाधिकारियों को चिट्ठी निर्गत कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से अभाविप के हरिनंदन प्रजापति, समाज सेवी सूरज वर्णवाल एवं मनोज कुमार यादव शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि बलियाडीह पंचायत के नारंगजो स्कूल के जर्जर भवन का नवनिर्माण अविलंब किया जाए। साथ ही, भवन के अभाव में बंद पड़े आदिवासी...