जमुई, मार्च 8 -- झाझा । निज संवाददाता कभी मृतप्राय मानी जाने वाली झाझा स्थित श्रीकृष्ण गोशाला के हर छोर व चप्पे-चप्पे में आज गोवंश के रंभाने का कर्णप्रिय शोर इस तथ्य का शाश्वत प्रमाण है कि झाझा गोभक्तों की....गो सेवकों की नगरी है। उक्त बातें मवेशी तस्करों से जप्त गोवंश को गोशाला के सुपुर्द कर झाझा की गोशाला के पुनर्जीवन का जरिया बनने वाले झाझा के पूर्व कोतवाल राजेश शरण ने शनिवार को गोशाला भ्रमण के दौरान कही। बताया गया कि वर्तमान में वैशाली जिले में पदस्थापित श्री शरण खास तौर पर झाझा गोशाला में फल-फूल रहीं गऊओं का ही हाल जानने को झाझा पहुंचे थे। गोशाला पहुंचते ही गोशाला समिति के उपाध्यक्ष सुरेश यादव,सचिव दयाशंकर प्रसाद व कोषाध्यक्ष सौरभ गोयल आदि समेत गोशाला के अन्य पहरुओं ने उनकी जोरदार अगवानी की। उधर गोवंश भी उन्हें देखकर सिर हिलाते हुए म...