जमुई, मई 14 -- झाझा, निज संवाददाता सीबीएसई मान्यता प्राप्त झाझा की इकलौती प्लस टू स्कूल सारडॉनिक्स के होनहारों ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा में लगातार सफलता का परचम फहराते-लहराते हुए अपनी स्कूल की प्रतिष्ठा के झंडे को बुलंद रखा है। इसके पूर्व बीते दिनों आए दसवीं बोर्ड में भी सारडॉनिक्स के शत-प्रतिशत बच्चों ने जहां सफलता का मुकाम हासिल किया था। वहीं, बारहवीं में अपग्रेड होने के बाद लगातार तीसरे साल 12वीं के भी 97 फीसद छात्र-छात्राओं ने कामयाबी के झंडे गाड़ते हुए अपने परिवार व स्कूल का मान बढ़ाया है। बुधवार को सामने आए सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में आधी आबादी भी सफलता में आधी हिस्सेदारी के साथ सामने आती दिखी है। 12वीं के कॉमर्स स्ट्रीम में 90 फीसद मार्क्स हासिल कर लेने में कामयाब रहे झाझा नगर के मिठाई व्यवसायी संजय उर्फ गुड्डू बंका-खुशबू देवी के ला...