जमुई, अप्रैल 3 -- झाझा,निज संवाददाता झाझा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गुरुवार को केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों व महंगाई के विरोध में मार्च व प्रदर्शन किया गया। पार्टी का विरोध मार्च प्रखंड कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर दुर्गा मंदिर चौक तक निकाला गया जहां कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष निमाय चंद्र मुखर्जी ने की, जबकि नेतृत्व उदय शंकर झा द्वारा किया गया। प्रदर्शन के दौरान पार्टीजनों ने मुख्य रूप से ईंधन के दामों में बेतहाशा वृद्धि व पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि आदि का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे सरकार ने आम आदमी की जेब पर भारी बोझ डाल दिया है। कहा कि इसके अलावा घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि और उसकी आपूर्ति में आ रही समस्याओं के कारण गृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.