जमुई, मई 18 -- झाझा,निज संवाददाता रेल प्रशासन द्वारा दानापुर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनो पर यात्री सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल के स्टेशनो पर दर्जनो हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिनके जरिए यात्रियों की सुरक्षा हेतु अब प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। जानकारी देते हुए पीआरओ ने बताया कि इन कैमरों का मुख्य उद्देश्य स्टेशन परिसर में असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाना और यात्रियों,खासकर महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सीसीटीवी कैमरों के लगने के बाद स्टेशन परिसर में निगरानी व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत हो गई है। यह भी पढ़ें- सीसीटीवी कैमरों से हो रही रेलवे स्टेशनों की निगरानी इन कैमरों का पूरा कंट्रोल जीपीएस आधारित सिस्टम के जरिए होगा,जिससे संदिग्...