बुलंदशहर, जून 26 -- मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हसन-हुसैन की शहादत की याद में सोगवारों ने झाझर में शुक्रवार को मोहर्रम के मद्देनजर ताज़िये का जुलूस निकाला। जुलूस की शुरुआत दिल्ली दरवाजा मस्जिद से की गई। जो मंडी, पंडितों के मौहल्ला,झोझों के मौहल्ला, कन्या पाठशाला रोड़, घोसियों के मौहल्ला होता हुआ दिल्ली दरवाजा मस्जिद के पास स्थित कब्रिस्तान पर पहुंचा। जहां ताजिया को कर्बला में दफन किया गया। सोगवारों ने इमाम हसन- हुसैन की याद में मर्सिये पढ़कर मातम किया। सोगवारों ने मैदान ए कर्बला के दौर के गमगीन नोहे भी पढ़े। जिससे माहौल और भी गमगीन हो गया। इस दौरान पटेबाज़ों ने अखाड़े में हैरतअंगेज़ करतब दिखाये। यह भी पढ़ें- झाझर में हुसैन की याद में सोगवारों ने निकाला ताजिया का जूलूस कमेटी की ओर से अच्छा प्रदर्शन करने वालों को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। इस ...