गिरडीह, जुलाई 14 -- गिरिडीह। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन सीसीएल गिरिडीह क्षेत्र का एक दिवसीय सेमिनार मंगलवार को गिरिडीह कोलियरी स्थित ऑफिसर्स क्लब में आयोजित किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता एरिया अध्यक्ष हरगौरी साव छक्कू ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जोनल सचिव जयनारायण महतो उपस्थित थे। सेमिनार में केंद्र सरकार द्वारा लागू चार लेबर कोड और 12वें वेजबोर्ड को अब तक लागू नहीं किए जाने पर विरोध जताया गया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे कोयला श्रमिकों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। जोनल सचिव जयनारायण महतो ने कहा कि वर्तमान में कोयला मजदूरों के समक्ष कई चुनौतियां हैं। केंद्र सरकार ने चार लेबर कोड लागू कर श्रमिकों के अधिकारों को सीमित करने का प्रयास किया है। 12वें वेतन समझौते के लिए अब तक समिति गठित नहीं की गई ह...