रुद्रपुर, मई 8 -- खटीमा, संवाददाता। झाऊपरसा गांव में गुरुवार की रात एक ग्रामीण राजू की मकान पर एक सूखा पेड़ गिर गया। उस समय उनकी बेटी घर में खाना बना रही थी। वह बाल बाल बच गई। गृहस्वामी का आरोप है कि यह घटना वन विभाग की लापरवाही की वजह से हुई है। गृहस्वामी राजू ने वन विभाग को 5-6 महीने पहले लिखित रूप में सूचना दी थी। कहा था कि मकान के चारों ओर खड़े पेड़ कभी भी गिर सकते हैं। कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग के टालमटोल और लापरवाही के वजह से यह घटना हुई है। यह भी पढ़ें- आवारा पशु से टकराकर वन विभाग के फारेस्टर गंभीर रूप से घायल,हायर सेंटर रेफर वहीं इस मामले की सूचना मिलने पर भाजपा नेता नवीन बोरा ने झाऊपरसा गांव में मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा एसडीओ वन विभाग, डीएलएम टनक...