लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- लखीमपुर, संवाददाता। झांसे में लेकर एक ठग ने बैंक खाते से 1.48 लाख रुपए उड़ा दिए। जानकारी होने पर पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित कोर्ट पहुंचा और कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज हुआ है। खमरिया निवासी अग्रज ने बताया कि कई सालों से उसके पास एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है। वह हमेशा उसका प्रयोग करते हैं। 05 मई 2025 को उनके मोबाइल पर एक युवक ने कॉल की, उसने खुद को एक्सिस बैंक का प्रतिनिधि बताया। आरोप है कि फोन करने वाले युवक ने क्रेडिट लिमिट सेट करने की बात का झांसा देकर एक लिंक भेजा। लिंक खोलते ही उसके खाते से तीन बार में 1.48 लाख रुपए कट गए। पैसे कटने के बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ, तो उसने एक्सिस बैंक में शिकायत दर्ज कराई थी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.