कानपुर, फरवरी 15 -- कानपुर। गेट और जेएम परीक्षा के परीक्षार्थियों और संगम से डुबकी लगाकर लौट रहे यात्री की भीड़ सेंट्रल स्टेशन पहुंची। रविवार की शाम पौने छह बजे परीक्षार्थियों का रेला पहुंचा। वहीं, परीक्षार्थियों ने झांसी की ओर जा रही ट्रेनों के हर कूपे में कब्जा किया। इसके बाद पुलिस ने जनरल कूपों में लाइन लगवाकर भीड़ को बैठाया। जनरल कूपे का अंदर के यात्रियों ने दरवाजा बंद करा लिया तो आरपीएफ जवानों दूसरी ओर से अंदर जाकर गेट खुलवाया, तब जाकर भीड़ अंदर जा सकी। देरशाम भीड़ नियंत्रित हो गई थी। इक्का-दुक्का परीक्षार्थी ही बाद में गए। इधर, खजुराहो से भी सामूहिक विवाह से शिरकत कर देरशाम भीड़ की वापसी हुई। रेलवे ने शुक्रवार और शनिवार को बारात में शिरकत करने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलवाई गई थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...