झांसी, अक्टूबर 24 -- झांसी/चिरगांव। चिरगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। सुबह भांडेर सड़क पर गांव बेटासंत के पास तेज रफ्तार बच्चों से भरी स्कूली वैन ओवरटेक के चक्कर में स्कूटीसवार दादी-नातिन को रौंदती हुई 10 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में भाईदूज पर्व मनाकर घर जा रही दादी-नातिन की मौके पर ही मौत हो गई। वैन सवार कक्षा एक के छात्र समेत दो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल भिजवाया गया है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। भांडेर (मध्य प्रदेश) के गांव सलेतरा निवासी कमला देवी (60) पत्नी सीताराम झा भाईदूज पर्व मनाने चिरगांव के रहने वाले भाई ओमी के यहां आई थी। शुक्रवार सुबह वह अपनी नातिन व एमए फर्स्ट ईयर की छात्रा दुर्गेश झा (19) बेटी धर्मेंद्र झा के साथ घर वापस जा रही थी। जैसे ही दुर्गेश स्कूटी लेकर बेटासंत गांव क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.