उरई, जुलाई 12 -- उरई। संवाददाता गुजरात के सूरत निवासी ड्राई फ्रूट कारोबारी के मुंशी से झांसी में हुई 24.90 लाख रुपये की लूट के मामले में रविवार को उरई के तीन सिपाहियों को हिरासत में ले लिया गया। यह कार्रवाई झांसी पुलिस ने की। सभी सिपाही जालौन पुलिस लाइन में तैनात हैं। तीनों सिपाहियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने बताया कि सूरत निवासी कारोबारी जितेंद्र पटेल का उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में ड्राई फ्रूट का कारोबार है। झांसी और आसपास वसूली का काम उनके मुंशी किशन पांचाल संभालते हैं। बीते गुरुवार की शाम किशन पांचाल सहयोगी किशन कुमार के साथ वसूली कर 24.90 लाख रुपये लेकर स्कूटी से लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- अपराधियों के मददगार बने खाकीधारी, कारोबारी के मुंशी से लाखों की लूट में धरे गए तीन सिपाही आरोप है कि शाम करीब 5 बजे मिनर्...