गाजीपुर, मार्च 9 -- मनिहारी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के शाहपुर शमशेर खां गांव निवासी सेना के जवान 40 वर्षीय हरिकेश यादव की झांसी में सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसकी सूचना गांव पर मिलते ही कोहराम मच गया। जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार की सुबह में गांव पहुंचेगा। जानकारी के अनुसार सेना के जवान हरिकेश यादव झांसी के बबीना फायरिंग रेंज से अभ्यास के बाद सेना की गाड़ी लेकर अपने यूनिट अलवर लौट रहे थे। झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के खैलार गांव के पास सामने से मुर्गा लदे पिकअप ने अनियंत्रित होकर जवानों के गाड़ी में सामने से टक्कर मार दी। जिसमें गाड़ी के आगे केबिन में बैठे सेना के जवान हरिकेश यादव घायल हो गए। साथी जवानों और आसपास के लोगों ने घायल हरिकेश को निकाला और एंबुलेंस बुलाकर हास्पिटल लेकर गए जहां डाक्टरों न...