झांसी, अप्रैल 22 -- झांसी, संवाददाता। झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागढ़ में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब सरेआम राह चलते युवक पर जानलेवा हमले किए जा रहे हैं। पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घायल को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है इलाके में दबंगों ने कानून को खुलेआम चुनौती देते हुए एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने सुरेंद्र नाम के व्यक्ति को बीच सड़क पर घेर लिया और उस पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करने लगे।हमले में सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।...