हजारीबाग, मार्च 22 -- हजारीबाग हिंदुस्तान प्रतिनिधि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर जन्तु विज्ञान विभाग के तृतीय समसत्र के छात्र अपने विभागाध्यक्ष डॉ के के गुप्ता के साथ बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झॉसी में आयोजित राष्ट्रीय हिन्दी विज्ञान सम्मेलन-2026 में भाग लिया। इस तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन विज्ञान भारती के तत्वावधान में 20 से 22 मार्च को किया गया। यह जानकारी देते हुए विभागाध्यक्ष डॉ किशोर कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्बनामृता शीर्षक के अपने शोध प्रदर्शन से विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी में हलचल उत्पन्न कर दी। इस नवाचारी प्रस्तुति ने लोगों के कुतूहल को जगाया। विद्यार्थी अर्पिता सोनी और ईशा कुमारी को इस प्रस्तुति के लिए द्वितीय रजत पदक से पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थी प्रभात और धीरज की प्रस्तुति को भी काफी सराहा गया। डॉ के क...