झांसी में मेडिकल कॉलेज नर्सिंग स्टॉफ को कमरे से घसीट पीटा
झांसी, मई 2 -- झांसी, संवाददाता महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शनिवार तड़के इलाज के दौरान युवक की मौत पर आक्रोशित परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। यही नहीं लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन एक नर्सिंग स्टॉफ को कमरे से बाहर घसीट लाए और उसके साथ मारपीट कर दी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इधर मामले की जानकारी लगते ही जूनियर डॉक्टरों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई और हड़ताल जाने का ऐलान कर दिया। हालांकि मेडिकल कॉलेज प्रशासन और पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया।पुलिस यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज नर्सिंग स्टॉफ को घसीटकर पीटा के अनुसार दतिया के रहने वाले अजय नामक युवक ने जहर खा लिया था। परिजन शुक्रवार की देर शाम उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। शनिवार सुबह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.