झांसी, अगस्त 30 -- UP News: यूपी के झांसी एक से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बुजुर्ग दंपति का शव गला-सड़ा मिला। चार दिन बाद जब बेटा घर पहुंचा तो उसे वारदात की जानकारी हुई। उसने लूटपाट के बाद दोनों की हत्या की आशंका जताई है। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं, प्रथम दृष्टयता में दोनों के शव चार-पांच दिन पुराने लग रहे हैं। ये घटना सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित मोहल्ला गोविंदपुरी कॉलोनी का है। जगपाल ने बताया कि वह बाहर रहता है और कभी-कभार घर आता है। घर पर 70 वर्षीय पिता विश्वनाथ और 65 वर्षीय मां भुवन देवी रहते थे। चार दिनों से वह पिता को फोन लगा रहे थे लेकिन वह बंद जा रहा था। जगपाल के अनुसार, शनिवार देर रात वह घर पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था। छत पर चढ़कर घर के अंदर गए तो पैरों तले जमीन खिसक गई। अंदर मात...