लखनऊ, अप्रैल 15 -- बुंदेलखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए एक नवीन अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने बताया कि यह अस्पताल झांसी में बनेगा। खास बात यह है कि इस प्रस्तावित अस्पताल में 100 बेड कैंसर रोगियों के लिए आरक्षित रहेंगे। इससे क्षेत्रीय नागरिकों को उन्नत उपचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इस अस्पताल के लिए मंडलायुक्त झांसी को भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।अपर मुख्य सचिव ने बुधवार को झांसी व चित्रकूट मंडल की समीक्षा की। उन्होंने दोनों मंडलों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने और क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम को गति देने के निर्देश दिए। मीजिल्स-रूबेला नियंत्रण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। साथ ही मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों के व्यापक प्रचार-प्रसा...