झांसी, मई 22 -- झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला खुशीपुरा में रुपये के लेनदेन को लेकर गुरुवार रात विवाद हो गया। इसपर दबंगों ने मोमोस की रेहड़ी पलटा दी। इससे कढ़ाई का खौलता तेल दो मासूमों पर जा गिरा और वह गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों झुलसे बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हंसारी निवासी पूनम देवी पत्नी दीपक वर्मा बीते रोज अपने मायके मोहल्ला खुशीपुरा स्थित झंडा चौराहा आई थी। गुरुवार की देर रात वह घर में बाहर सड़क किनारे लगी मोमोस की दुकान पर गई थी। उसका बेटा लकी वर्मा व भतीजा रिवान बेटा पंकज वर्मा पास खड़े थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि तभी रतीराम,...