झांसी, अप्रैल 25 -- झांसी, संवाददाता। झांसी के रक्सा क्षेत्र में कलेजा कंपाने वाला मामला सामने आया है। गांव ढीमरपुरा में मां के साथ सो रहे तीन साल के मासूम को उठाकर पिता ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। शनिवार सुबह महिला ने पति व बेटे के शव बंद कमरे में देखे तो चीख पड़ी। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।गांव ढीमरपुरा निवासी प्रेम सिंह पत्नी, बच्चों के साथ रहता था। शुक्रवार देर रात पत्नी परिवार के अन्य लोगों के साथ आंगन में बिछौना बिछाकर सो गई। जबकि प्रेम सिंह किसी शादी समारोह में गया था। आधी रात के बाद वह घर लौटा। उसने चुपके से मां के बगल में सो रहे तीन साल के मासूम बेटे भरत को गोद में उठाकर कमरे में ले गया। वहां चाकूओं से गोदकर उसे मौत के घाट उतार दिया। फिर स्वयं रस्सी से फांसी का फंदा बनाया और झूल गया। शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.