झांसी, अप्रैल 21 -- झांसी संवाददाता बबीना थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। ड्यूटी पर तैनात सेना के एक जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सैन्य और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया हैबबीना स्थित सैन्य क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब ड्यूटी पर तैनात सेना सुरक्षा कोर यानी डीएससी के जवान ने खुद को गोली मार ली। जवान ने अपनी सर्विस राइफल को गर्दन से सटाकर ट्रिगर दबा दिया, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास तैनात अन्य जवान मौके पर पहुंचे, जहां कोमल सिंह का शव खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा मिला। यह भी पढ़ें- दतिया नगर पालिका में बाबू की आत्महत्या पर फंसे अफसर, CMO समेत तीन पर FIR मृतक जवान की पहचान 49 वर्षीय कोमल सिंह के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश...