झांसी, अप्रैल 30 -- झांसी, संवाददाता नवाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात डडियापुरा में पुराने टायर के गोदाम और पास में स्थित किराना स्टोर में भीषण आग लग गई। धुआं और लपटों से आसपास का इलाका दहल उठा। करीब चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। पुलिस-प्रशासन की टीम रेस्क्यू मे जुटी है।नवाबाद थाना क्षेत्र के डडियापुरा में एक टायर और किराना गोदाम है। रात करीब नौ बजे माहौल सामान्य था। तभी अचानक टायर का गोदाम सुलग उठा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, भीषण आग लग गई। उसमें रखे टायर धू-धूकर जल उठे। आग की लपटों ने पास के स्थित किराना के गोदाम को भी आगोश में ले लिया। सूचना पर एसपी सिटी प्रीति सिंह, सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम नबाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ पहुंचे। दमकल गाड़ियां बुलाई गई। लेकिन, वह नाकाफी रहीं। बाद में एक-एक कर चार गाड़िया...