झांसी, अप्रैल 25 -- झांसी, संवाददाता। रक्सा थाना क्षेत्र में कलेजा कंपाने वाला मामला सामने आया है। गांव ढीमरपुरा में मां के साथ सो रहे 3 साल के इकलौते मासूम बेटे की नशे में उठाकर पिता ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और स्वयं फंदे पर झूल गया। शनिवार तडके बंद कमरे में पति व बेटे के शव मां ने देखे तो चीख पड़ी। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव ढीमरपुरा निवासी प्रेम सिंह रायकवार (38) खेती-किसानी करता था। वह पत्नी आशा, दो बेटी तुलसा, विनीता और तीन साल के बेटे भरत के साथ रहता था। शुक्रवार की रात पड़ोस में शादी समारोह में गया था। यह भी पढ़ें- भैया को चक्कू मार डाला ..और पापा ने लगा लई फांसी पत्नी बच्चों के साथ आंगन में सो गई। जबकि प्रेम सिंह शादी समारोह में गया था। आधी रात के बाद वह घर लौटा और चुपके से मां के बगल में सो रहे भरत को गोद में उठ...