झांसी में एक साथ 23 सिपाही सस्पेंड, झूठ बोलकर छुट्टी लेने के आरोप में एसएसपी का ऐक्शन
नई दिल्ली, मार्च 24 -- UP News: झांसी में 23 सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। एक साथ इतनी बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी लेने के बाद दरोगा भर्ती की परीक्षा देने पर की गई है। हालांकि एसएसपी का कहना है कि यह कार्रवाई गलत तरीके से छुट्टी लेने पर जरूर की गई है पर इसका दरोगा भर्ती परीक्षा से कोई लेना देना नहीं है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि एक ही समय में कई सिपाहियों के एक साथ छुट्टी लेने पर जांच कराई गई थी। इसमें पता चला कि 23 सिपाहियों ने बीमारी का बहाना बनाकर अवकाश लिया है। झूठ बोलकर गलत तरीके से छुट्टी लेने पर अनुशासनहीनता मानते हुए इन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। जिन 23 सिपाहियों को सस्पेंड किया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.