झांसी, मार्च 20 -- बबीना (झांसी), संवाददाता। इंडो गल्फ एक्सप्लोसिव फैक्टरी में शुक्रवार रात आकाशीय बिजली गिरने से तेज धमाका हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास के घरों में दरारें आ गईं और खिड़कियों के शीशे टूटकर दूर जा गिरे। हादसे में एक ड्राइवर की मौत हो गई, तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल पूरे इलाके को पुलिस ने घेर लिया है। किसी को भी अंदर जाने के अनुमति नहीं है। आसपास की बिजली भी काट दी गई है। खबर लिखे जाने तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा।एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि बबीना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नयाखेड़ा में सुकुवां-ढुकुवां मार्ग पर इंडो गल्फ एक्सप्लोसिव फैक्टरी है। यहां से सेना को गोला-बारूद आदि की सप्लाई की जाती है। शुक्रवार देर शाम अचानक मौसम बिगड़ा और तेज बारिश होने लगी। रात करीब 10 बजे आसमान में तेज गर्जना के सा...