झांसी, अगस्त 24 -- झांसी। अपने जनपद के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती प्रक्रिया होनी है। यह भर्ती 223 पदों पर होनी है। जिसका आधार शैक्षिक योग्यता होगा और उसी आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जानी है। इसमें आयु सीमा निर्धारित की गई है। जिसमें केवल 17 से 35 साल की तय आयुसीमा होगी। सभी आठ ब्लाक के लिए मानदेय अधार पर भर्तियां होगी। बाल विकास परियोजनाओं को तेज गति से क्रियान्वित करने के मकसद से योगी सरकार झांसी जिले में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती करने जा रही है। झांसी में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के 223 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया इस महीने शुरू की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के पूर्ण हो जाने के बाद जिले में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की संख्या बढ़कर 1361 हो जाएगी। वर्तमान समय में जिले में 1138 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां कार्यरत ह...