झांसी मंडल में रेल मार्ग हुआ हाईटेक
झांसी, मई 22 -- झांसी। झांसी मंडल ने रेल संरक्षा और परिचालन दक्षता की दिशा में बड़ा काम किया है। हेतमपुर-धौलपुर रेलखंड में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू कर दी है। शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में इस आधुनिक प्रणाली को लागू किया गया। इसके शुरू होने से अब ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित, तेज और समयबद्ध तरीके से किया जा सकेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार नई तकनीक लागू होने से ट्रेन संचालन के दौरान मानवीय त्रुटियों की संभावना काफी कम हो जाएगी, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और अधिक मजबूत होगी। यह परियोजना कठिन भू-भाग में पूरी की गई, जिसे झांसी मंडल की बड़ी तकनीकी उपलब्धि माना जा रहा है। परियोजना के तहत हेतमपुर और धौलपुर स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली को अपग्रेड किया गया है। इससे सिग्नल संचालन पहले की तुलना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.