झांसी, अगस्त 3 -- झांसी। मंडल रेल प्रबंधक झांसी अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में झांसी मंडल ने जुलाई 2026 के दौरान वाणिज्यिक आय के उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।मंडल की कुल वाणिज्यिक आय 201.98 करोड़ रही। जो जुलाई 2025 की 162.59 करोड़ की तुलना में 24.23 प्रतिशत अधिक है। निर्धारित लक्ष्य Rs.176.24 करोड़ के सापेक्ष मंडल ने 14.61 प्रतिशत अधिक आय अर्जित कर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया।

यात्री आय में वृद्धि यात्री आय के क्षेत्र में मंडल ने जुलाई 2026 में 96.88 करोड़ की आय अर्जित की, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की 87.16 करोड़ की तुलना में 11.15 प्रतिशत अधिक है। निर्धारित लक्ष्य 91.47 करोड़ के मुकाबले 5.91 प्रतिशत अधिक उपलब्धि प्राप्त की गई। इसी अवधि में यात्री यातायात 42.10 लाख रहा, जो जुलाई 2025 क...