झांसी, जुलाई 17 -- झांसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जरिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से देश के 20 राज्यों में पुनर्विकसित 75 अमृत भारत स्टेशनों का राष्ट्र को समर्पित किया। इनमें मध्य प्रदेश के 13 अमृत स्टेशन शामिल हैं। इसी क्रम में उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल अंतर्गत टीकमगढ़, महाराजा छत्रसाल छतरपुर, हरपालपुर तथा भिण्ड रेलवे स्टेशनों का भी लोकार्पण किया गया। यह उपलब्धि क्षेत्र में आधुनिक रेल अवसंरचना, बेहतर यात्री सुविधाओं तथा स्थानीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर आयोजित लोकार्पण समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- अमृत भारत स्टेशन योजना देश के निर्माण में महत्वपूर्ण पहल : राज्यपाल उत्तर मध्य रेल...