झांसी, अक्टूबर 3 -- झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल ने पर्यावरण संरक्षण को धरातल पर उतारते हुए बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चला रही है। इसी कड़ी में 2 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसमें वर्तमान वर्ष में एक करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य को वर्तमान वर्ष में पूरा कर रहा है। झांसी मंडल को वर्तमान वर्ष के लिए 75 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके सापेक्ष मंडल ने 29 सितंबर तक 38,77,554 पौधे लगाकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर ली है। मंडल में मई माह में 41,445 पौधे तथा जून माह में 63,866 पौधे रोपे गए थे। जिसके बाद जुलाई माह में 8,44,801 पौधे और अगस्त माह में 14,00,934 पौधे लगाकर अभियान को गति दी गई। सितंबर माह में मंडल के सभी विभागों एवं इकाइयों के समन्वित प्रयासों से रिकॉर्ड 15,26,508 पौधे रोपे गए, जिससे मंडल के सं...