झांसी, अगस्त 8 -- झांसी। झांसी जिला जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार सुबह प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया गया। इलाहाबाद हाईकोर्ट से पैरोल मिलने के बाद अली अपने भाई आबान के अंतिम संस्कार में शामिल होगा। जेल से निकलते ही अली को पुलिस के सख्त सुरक्षा घेरे में रवाना किया गया है। अली को दो इंस्पेक्टर, दो सब-इंस्पेक्टर और छह पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में तीन वाहनों के काफिले के साथ प्रयागराज रवाना किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में सशस्त्र पुलिस बल के साथ डॉक्टरों की टीम भी शामिल है।बताया जा रहा है कि अली अहमद झांसी जिला जेल की तन्हाई बैरक में बंद था। यह भी पढ़ें- कड़ी सुरक्षा के बीच अली प्रयागराज को होगा रवाना हाईकोर्ट के आदेश के बाद उसे भाई आबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति मिली है। अं...