झांसी, अप्रैल 11 -- झांसी। झांसी के तहसील गरौठा में धड़ल्ले से बालू का अवैध खनन हो रहा है। गांव बेहतर में रात-दिन डंपर, ट्रक, ट्रैक्टरों से बालू उठाई जा रही है। सूत्रों की मानें तो पड़ोसी जिला जालौन मे करथरा के नाम से बालू खनन के लिए निजी भूमि पट्टा 6 माह के लिए स्वीकृत हे। पर, इसकी आड़ में पट्टा धारक झांसी की सीमा में नदी को खोखला कर खनन कर रहे हैं। जो नियमों की अवहेलना है। सूत्र बताते हैं कि टोकन का ऑफिस भी झांसी की सीमा में बना रखा है। वहीं किसी ने इसकावीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सूत्रों की मानें तो वायरल वीडियो में बताया जा रहा है है कि करथरा खदान के पट्टा धारक अपनी निर्धारित सीमा के अतिरिक्त झांसी के गरौठा के बेहतर क्षेत्र, सिधौली व वन विभाग की भूमि में अवैध तरीके से ...