मुजफ्फरपुर, जून 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट व नागरिक मोर्चा के तत्वावधान में गुरुवार को शहीद भगवान लाल स्मारक पुस्तकालय भवन के सभागार में महान वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस मनाया गया। इस दौरान आयोजित सभा में लोगों ने रानी लक्ष्मीबाई के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार केजरीवाल एवं संचालन मोहन प्रसाद सिन्हा ने किया।विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. डॉ. भगवान लाल सहनी ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने को बलिदान कर दी। उन्होंने अंग्रेजों के आगे झुकने से इंकार कर दिया और उनसे मुकाबला करते हुए 23 वर्ष की आयु में शहीद हो गईं। यह भी पढ़ें- महारानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस मनाया मौके...