वाराणसी, अप्रैल 4 -- वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की ओर से अस्सी घाट पर होने वाली प्रभाती में शुक्रवार को झांसी की आयशा सविता ने भावपूर्ण शास्त्रीय गायन किया। उदीयमान कलाकार ने गायन का आरंभ राग भैरव में निबद्ध बंदिश 'बिना हरि कौन' से किया। द्रुत तीन ताल में निबद्ध बंदिश 'आदि देव शिव शंकर' सुनाने के बाद उन्होंने समापन श्रीकृष्ण भजन 'दर्शन दो घनश्याम' से किया। उनके साथ तबल पर सूरज और हारमोनियम पर श्रेष्ठ ने संगत की। कलाकार को प्रमाण पत्र मंजू गुप्ता ने प्रदान किया। संचालन डॉ.रत्नेश वर्मा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...