झांसी-कानपुर हाईवे पर पलटी यात्री बस, दो घायल
उरई, जुलाई 21 -- उरई, संवाददाता। झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक यात्री बस पलटने से अफरा-तफरी मच गई। विजय विक्रम होटल के पास हुए इस हादसे में दो यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बस में सवार अन्य सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे की वजह ब्रेक जाम होना बताई जा रही है।मंगलवार सुबह जीके ट्रेवल्स की बस गोरखपुर से ग्वालियर जा रही थी। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। सुबह करीब 6:30 बजे जब बस उरई नेशनल हाइवे पर विजय विक्रम होटल के पास पहुंची तो चालक योगेश ने ब्रेक लगाए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ब्रेक जाम होने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहगीर मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने तुरंत बचाव कार्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.