झांसी-कानपुर हाईवे पर चौरा गांव के बकरा बाजार पर लगा जाम
कानपुर, मई 19 -- पुखरायां, संवाददाता। अमरौधा विकासखंड के चौरा के कानपुर-झांसी मार्ग पर मंगलवार को बकरा बाजार के कारण सुबह से लगा जाम देर शाम तक लगा रहा और वहां से वाहन रेंग-रेंग कर अपने गंतव्य को रवाना हो सके। चौरा गांव में कानपुर-झांसी मार्ग पर बकरी बाजार लगता है। बकरीद के पर्व के नजदीक आ जाने पर मंगलवार को बकरी बाजार में भीड़ होने व बकरी लादकर आने वाले वाहनों को रोड पर ही खड़ा कर देने के कारण आने-जाने वाले मार्ग पर जाम के हालात उत्पन्न हो गए। जाम इतना लम्बा था कालपी से भोगनीपुर तक आने-जाने वाले वाहन स्वामियों को 10 किलोमीटर का सफर दो घंटे में पूरा करना पड़ा। हाईवे के किनारे बकरी बाजार लगने के कारण बाजार के दिन यहां अधिकतर जाम लग जाता है। वहीं बकरीद के पर्व के आसपास लगने वाले बाजार में कई प्रांतों के व्यापारी यहां खरीद फरोख्त करने आते हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.