रामपुर, दिसम्बर 24 -- प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में रामपुर छात्रावास और स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। रामपुर ने झांसी छात्रावास को 3-1 से जबकि सैफई ने वाराणसी मंडल को 3-2 से पराजित कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। जिला खेल कार्यालय एवं जिला प्रशासन की ओर से हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, सींगन खेड़ा में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य चौधरी देवेंद्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि अर्जुन अवार्डी एम.पी. सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और स्टिक से हिट लगाकर किया। प्रतियोगिता के पांचवें दिन तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच वाराणसी छात्रावास बनाम रामपुर छात्रावास के बीच खेला गया। वाराणसी की टीम में मोहित ने 11 मिनट पर, अजय ने 55 मिनट पर किया तथा रामपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.