संवाददाता, अप्रैल 13 -- झांसी के टहरौली से सटे मध्य प्रदेश में दिल झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। शनिवार से लापता एमपी की युवती और झांसी के युवक का शव रविवार शाम सेंदरी थाना क्षेत्र के पूछा की पहाड़ी के पास गांव ढिमरपुरा के जंगल में मिले। युवती का गला रेता गया था। जबकि 100 मीटर दूरी पर युवक फंदे पर झूल रहा था। उसके पैर जमीन से छू रहे थे। जिससे हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं मामला प्रेम प्रसंग का भी बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। झांसी के थाना टहरौली के गांव सिलोरी निवासी चन्द्रभान उर्फ हरेन्द्र की बहन की शादी की निवाड़ी (मप्र) के थाना सेंदरी के गांव गुलेटर कुडार में हुई है। यहां चंद्रभान की बहन की चचेरे ननद वर्षा रायकवार से जान-पहचान थी। शनिवार को दोनों घर से लापता हो गए।हत्या के बाद आत्मह...