अंबेडकर नगर, मार्च 16 -- दुलहूपुर, संवाददाता। झांसा देकर यौन शोषण करने समेत विभिन्न धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को जलालपुर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। झांसा देकर यौन शोषण करने समेत विभिन्न धाराओं से संबंधित वांछित अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर सोमवार सुबह वाजिदपुर पक्का पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राहुल कुमार (26) पुत्र जग्गीराम निवासी मरथुआ सरैया थाना अहिरौली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाल अजय प्रताप यादव, उपनिरीक्षक ममता यादव व आरक्षी अमित कुमार यादव शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...