कौशाम्बी, जनवरी 24 -- मंझनपुर, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र के तैयबपुर मंगौरा गांव निवासी एक युवक से झांसा देकर शातिर ने चार लाख 71 हजार रुपये ठग लिए। बाद में कुछ निर्माण सामग्री उसने दी। अब न तो बाकी सामग्री दे रहा है और न ही रुपया लौटा रहा है। तकादा करने पर धमकी अलग देता है। पीड़ित ने शनिवार को मामले की शिकायत मंझनपुर पुलिस से करके कार्रवाई की मांग की है। तैयबपुर मंगौरा निवासी समर बहादुर सिंह ने बताया कि उसे भवन का निर्माण कराना था। उसी दौरान मंझनपुर के बरौला गांव में रहने वाले शातिर से मुलाकात हुई। आरोप है कि शातिर ने कम दाम में ईंट, बालू, सीमेंट आदि दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद 17 जून 2024 को 4.71 लाख रुपये ले लिए। आरोपी ने 12 हजार ईंट, दो ट्राली बालू और एक ट्राली गिट्टी दे भी दी। बाकी निर्माण सामग्री देने के लिए पहले आनाकानी करता ...