प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 8 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज में भर्ती सास का इलाज करा रही महिला को झांसा देकर दो युवकों ने उससे चेन और 10 हजार रुपये उड़ा दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर रही है। जेठवारा के सबलगढ़ डेरवा निवासी मो. रिजवान की पत्नी नाजिया बानो ने छह मार्च को अपनी सास को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वह शनिवार को वार्ड से बाहर निकली तो वहां खड़े दो लोगों ने उसे रोक लिया। एक युवक ने उस पर फूंक मारकर कहा कि वह अपनी सास का इलाज करा रही है और परेशान है। कहा कि वे उसके शौहर के बारे में भी बहुत कुछ जानते हैं। नाजिया उनकी बातों में आ गई। दोनों उसे अपने साथ मेडिकल कॉलेज के बाहर ले गए। वहां उसे झाड़फूंक करने लगे। इस दौरान उसका पर्स और गले की चेन एक पॉलीथीन में रखवाकर ले लिया। उसे झांसा देकर पर्स, चेन लेकर चले गए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.